Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में निवार फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत जिले में शुक्रवार तड़के एक निवार फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महमूदपुर रोड स्थित श्याम टेक्सटाइल निवार फैक्ट्री में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार निवार (चरवाई) और कीमती मशीनरी जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

आग शुक्रवार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच लगी, उस समय फैक्ट्री में कामकाज बंद था। जैसे ही आग की लपटें और घना धुआं उठता दिखाई दिया, आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोहाना से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए खरखौदा और सोनीपत से अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए।

दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन और विस्तृत जांच की जा रही है।

चलते कंटेनर के केबिन में लगी आग, चावल से भरा वाहन क्षतिग्रस्त

इसी दौरान सोनीपत-रोहतक हाईवे पर गांव बड़ौता बाईपास के पास एक चलते कंटेनर में भी आग लगने की घटना सामने आई। कंटेनर में लाखों रुपये मूल्य का चावल भरा हुआ था, जिसे उत्तर प्रदेश निवासी चालक गुजरात लेकर जा रहा था।

हाईवे पर चलते समय चालक ने अचानक केबिन से धुआं निकलते देखा। उसने तुरंत वाहन रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में केबिन में आग फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक केबिन पूरी तरह जल चुका था।

कंटेनर मालिक संदीप, निवासी गांव कटवाल, ने बताया कि आग लगने से केबिन के साथ-साथ कंटेनर के हिस्सों में भी धुआं फैल गया, जिससे चावल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और दोनों घटनाओं में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजस्थान के आठ नवगठित जिलों में भी खुलेंगी स्थायी लोक अदालतें

एजेंसी | जयपुरराजस्थान सरकार ने राज्य के आठ नवगठित जिलों में स्थायी लोक अदालतें स्थापित करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वीकृति के बाद इन जिलों के लोगों को छोटे और सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान के लिए दूर के जिला मुख्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार का...

सीएम धामी ने उत्तराखंड को दी 676 करोड़ की सौगात

एजेंसी | देहरादूनउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास के लिए करीब 676 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में शहरी सुविधाओं, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक आधुनिक सुविधाएं...

सबसे शिक्षित सीएम हैं डॉ. मोहन यादव

एजेंसी | भोपाल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर जारी एक सूची में शीर्ष स्थान का दावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शैक्षणिक योग्यता के मामले में देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे बताया गया है। एक हालिया सूची में उन्हें सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में शीर्ष स्थान दिया गया है।उपलब्ध जानकारी के...

महाराष्ट्र में 4 मंजिला इमारत ढही, नौ की मौत

एजेंसी | मुंबईमहाराष्ट्र के भिवंडी में शुक्रवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत का हिस्सा ढहने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मलबे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इमारत में मरम्मत...

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सरकारी कॉलेज जाडला में पौधरोपण अभियान

जगदीश लाल| नवांशहरसमर न्यूजविश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए एसकेटी प्लांटेशन टीम ने सरकारी कॉलेज जाडला में एवं कॉलेज के आस पास पौधारोपण अभियान चलाया। टीम के सक्रिय सदस्य हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान कॉलेज परिसर एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.