Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में झमाझम बारिश, शीत लहर से बढ़ी ठंड

चंडीगढ़ । पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रदेश पहले से ही शीत लहर की चपेट में है और शुक्रवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। गिरते तापमान और तेज ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा पहले ही भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार जालंधर, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, रोपड़, फरीदकोट, संगरूर, फिरोजपुर और कपूरथला समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव का असर आसपास के राज्यों पर भी दिख रहा है। हरियाणा के करनाल और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और ठंड के तेवर और सख्त होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.