Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोहना रोड पर सड़क धंसी, ट्रैफिक जाम से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

गुरुग्राम | सोहना रोड को एलिवेटेड बना दिया गया है, लेकिन सड़क धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। आज सुबह बादशाहपुर से सुभाष चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क धंस गई, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्विस रोड को बंद कर वाहनों को सुभाष चौक अंडरपास के रास्ते डायवर्ट कर दिया। इस डायवर्जन के कारण राजीव चौक पर भी ट्रैफिक जाम बढ़ गया। हालांकि आज बसंत पंचमी की सरकारी छुट्टी होने के कारण ट्रैफिक का दबाव अपेक्षाकृत कम था, लेकिन निजी कंपनियों में काम करने वाले लोग जाम की समस्या का सामना करने को मजबूर हुए।

निजी कंपनी में कार्यरत पंकज दूबे ने बताया कि वह सुबह ऑफिस के लिए निकले तो फाजिलपुर के पास जाम में फंस गए। आधे घंटे तक जाम में फंसने के बाद जब वह सुभाष चौक पहुंचे तो पता चला कि सड़क धंसने के कारण NHAI ने सर्विस रोड बंद कर वाहनों को अंडरपास के रास्ते राजीव चौक भेज दिया। इसके कारण वह भी जाम में फंसकर ऑफिस देर से पहुंचे।

अधिकारियों के अनुसार सड़क धंसने का मुख्य कारण जीएमडीए की पानी की लाइन का लीक होना है। NHAI और जीएमडीए की टीमों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन बारिश के कारण कार्य में थोड़ी देरी हो रही है। ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी मौके पर मुस्तैद हैं।

जानकारी के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है जब सुभाष चौक पर सड़क धंसी है। इससे पहले भी एसडीए स्कूल के सामने सड़क तीन बार धंस चुकी है। इस बार सड़क बादशाहपुर से सेक्टर-34 की ओर जाने वाली साइड में धंसी है। पानी की लाइन की मरम्मत के बाद ही ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो पाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.