Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत: दोस्त की बेटी बनकर बुजुर्ग कारोबारी से की 1.10 करोड़ की साइबर ठगी

पानीपत |  पानीपत में साइबर ठगों ने सेक्टर-11 निवासी बुजुर्ग कारोबारी विरेंद्र कुमार को झांसे में लेकर 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। आरोप है कि आरोपी महिला विधा पांडेय ने पहले फेसबुक पर खुद को उनके स्वर्गीय दोस्त महेश पांडेय की बेटी बताकर संपर्क किया।

उसके बाद आरोपी ने दो अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप चैट कर बुजुर्ग को मानो मानो एप के जरिए व्यापार करने का झांसा दिया। उसने कारोबारी से कहा कि वह एप को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करें और व्यापार शुरू करें। 14 नवंबर 2025 को विरेंद्र ने एप इंस्टॉल कर 7,287 रुपये से व्यापार शुरू किया।

इस प्रक्रिया के दौरान 14 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक आरोपी ने कुल 45 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कराकर 1,10,88,194 रुपये की ठगी कर ली।

जब लगातार पैसे कटने लगे, तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत 1930 नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साथ ही सभी ट्रांजेक्शन की डिटेल भी ऑनलाइन अपलोड कर दी।

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित के बैंक डिटेल अपने कब्जे में लेकर सभी खातों की समीक्षा शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला की पहचान कर पकड़ने और साइबर ठगी की पूरी साजिश उजागर करने के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.