Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तिरुवनंतपुरम जीत पर बोले मोदी: केरल में बदलाव की शुरुआत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत को केरल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि चार दशकों से अधिक समय से चले आ रहे वामपंथी शासन का अंत यह दर्शाता है कि केरल की जनता अब परिवर्तन चाहती है। यहां आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी केरल में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा की सियासी यात्रा भी वहां एक शहर से शुरू हुई थी। उन्होंने याद दिलाया कि 1987 से पहले भाजपा गुजरात में हाशिए पर थी और उसे ज्यादा पहचान नहीं मिलती थी। वर्ष 1987 में पहली बार अहमदाबाद नगर निगम में जीत के बाद पार्टी को जनता का भरोसा मिला और आज दशकों से गुजरात में भाजपा को सेवा करने का अवसर मिल रहा है। मोदी ने कहा कि ठीक उसी तरह केरल में भी भाजपा की शुरुआत एक शहर से हुई है और यह संकेत है कि राज्य की जनता पार्टी पर भरोसा जता रही है।

प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा की जीत को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के कथित भ्रष्ट और उपेक्षापूर्ण शासन से मुक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों से एलडीएफ और यूडीएफ ने तिरुवनंतपुरम की अनदेखी की, जिससे शहर बुनियादी सुविधाओं और अवसंरचना के मामले में पिछड़ गया।

पुथारिकंदम मैदान में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस सरकारें जनता की जरूरतों को पूरा करने में विफल रहीं, जबकि भाजपा की टीम ने तिरुवनंतपुरम के विकास की दिशा में काम शुरू कर दिया है। उन्होंने शहरवासियों से भरोसा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लंबे समय से जिस बदलाव का इंतजार था, वह अब होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को पूरे देश के लिए एक आदर्श शहर बनाया जाएगा और इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार पूरा सहयोग देगी। मोदी केरल दौरे पर विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि केरल में इस वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.