Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर हमला, कई मुद्दों पर लगाई गहरी चिंता

चंडीगढ़ |  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर प्रदेश के कई गंभीर मुद्दों में असफलता और अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र आने वाला है, लेकिन पिछली सरकार की घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हो सकीं। विशेषकर नई विधानसभा भवन का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है, जबकि सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है।

हुड्डा ने कहा कि सरकार ने लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने के लिए ईडीसी (एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज) बढ़ा दिया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राज्य में घोटाले लगातार हो रहे हैं और किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जबकि धान घोटाला अब किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने परिवार पहचान पत्र जारी करने में हो रही समस्याओं पर भी चिंता जताई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों की पेंशन कटौती और गरीबों के राशन कार्ड से अनावश्यक कटौती पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति इन समस्याओं की सुनवाई नहीं कर रहा।

हुड्डा ने प्रदेश में वोट चोरी, उद्योगों का हरियाणा से पलायन और महंगी बिजली दरों में संभावित वृद्धि को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे, और नशा व अपराध पर सरकार का नियंत्रण न के बराबर है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में कोई नया संस्थान नहीं बना, जबकि आमजन पहले से ही महंगी बिजली, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध से परेशान हैं।

हुड्डा के अनुसार, प्रदेश में जनता को राहत देने और विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार को कदम उठाने और पूर्व घोषणाओं को पूरा करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन मुद्दों पर ध्यान दें और प्रदेश सरकार से जवाबदेही की मांग करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.