Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में गणतंत्र दिवस रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

गुरुग्राम  |  गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान देश की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली।

फुल ड्रेस रिहर्सल की शुरुआत स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार की आकर्षक प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इसके बाद हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे स्टेडियम देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया।

रिहर्सल के दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, डीसीपी गौरव राजपुरोहित और एसडीएम परमजीत चहल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने समारोह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गणतंत्र दिवस समारोह में सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया।

इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुशांतलोक के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष के समारोह में पुलिस अकादमी मधुबन की विशेष झलक भी देखने को मिलेगी, जो कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाएगी।

प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह के माध्यम से देशभक्ति के साथ-साथ सामाजिक चेतना और महिला सशक्तिकरण का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express /मंडी, धर्मवीर -: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर भाजपा इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसके क्रियान्वयन के तरीके पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले...
Summer Express - शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express / शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में...
Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के...
Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Summer express, मोगा | मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.