Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में कांग्रेस संगठन विस्तार, पंकज डावर ने भाजपा पर साधा निशाना

गुरुग्राम | लंबे समय से कांग्रेस संगठन विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुग्राम जिले में संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पंकज डावर की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन पूरी तरह तैयार है और अब सभी को मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा।

डावर ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा और आम लोगों के साथ मिलकर कांग्रेस संघर्ष करेगी।

11 साल में विकास ठप, गुरुग्राम बदहाल

पंकज डावर ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम की जनता पिछले 11 वर्षों से विकास के लिए तरस रही है। कांग्रेस सरकार के समय हुए विकास कार्यों को भी भाजपा सरकार ठीक से संभाल नहीं सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे हरियाणा को विकास के पथ पर अग्रसर किया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद विकास का पहिया थम गया।

गंदगी और गड्ढों का शहर बन गया गुरुग्राम

कांग्रेस की उपाध्यक्ष सीमा हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुरुग्राम को गंदगी और बदहाल सड़कों का शहर बना दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार की पूर्व सांसद तक सार्वजनिक रूप से समस्याएं गिनाने लगे, उससे विकास की उम्मीद करना बेमानी है।

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए वादों को आज तक पूरा नहीं किया गया, जिससे जनता में भारी नाराजगी है।

युवाओं को जोड़ेंगे, भाजपा के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

सबसे कम उम्र में कांग्रेस जिला सचिव बने अमन प्रजापति ने कहा कि वह युवाओं को पार्टी से जोड़कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास के नाम पर जो विनाश हुआ है, उसे जनता के सामने पूरी मजबूती से रखा जाएगा।

गुटबाजी से दूर रहकर संगठन मजबूत करने के निर्देश

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्टी हित में काम करें और किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहें। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.