Facebook-f Youtube X-twitter

राहुल गांधी को इतिहास की समझ नहीं, कांग्रेस का डीएनए विदेशी: अनिल विज

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। राहुल गांधी द्वारा दिए गए उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि जैसे मुगल और अंग्रेज देश से चले गए वैसे ही भाजपा भी चली जाएगी, पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय इतिहास का सही ज्ञान नहीं है।

अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुगल और अंग्रेज विदेशी शासक थे, इसलिए उनका जाना स्वाभाविक था, जबकि भारतीय जनता पार्टी इस देश की मिट्टी से जन्मी पार्टी है। यह पार्टी भारत की संस्कृति, परंपरा, ज्ञान और यहां के लोगों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की तुलना कर राहुल गांधी दरअसल देश की जनता और उसकी भावनाओं का अपमान कर रहे हैं।

विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई पार्टी विदेशी मूल की है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में एक अंग्रेज अधिकारी एओ ह्यूम ने अंग्रेजों के हितों की रक्षा के लिए की थी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लगातार जनसमर्थन खो रही है और अब उसके अस्तित्व पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मोदी की विदेश नीति पर विज का बचाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि मोदी सरकार दूरदर्शिता के साथ फैसले लेती है। यदि किसी एक देश की ओर से व्यापार में अड़चन आती है, तो प्रधानमंत्री ने भारत के लिए 100 से अधिक देशों के साथ नए व्यापारिक रास्ते खोले हैं। यह भारत की कूटनीतिक सफलता का प्रमाण है।

सुरजेवाला के आरोपों पर भी पलटवार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सरकार पर अवैध खनन के आरोपों पर अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला वास्तविकता से दूर सपनों की दुनिया में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान नदियों और पहाड़ों का बेहिसाब दोहन हुआ, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने अवैध खनन पर सख्त प्रतिबंध लगाया है और सुप्रीम कोर्ट भी अरावली क्षेत्र को लेकर गंभीर है।

अनिल विज ने कहा कि विपक्ष को बयानबाजी से पहले तथ्यों को समझना चाहिए और जनता को गुमराह करने की राजनीति से बचना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.