Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संविधान के खिलाफ बताया यूजीसी एक्ट, बीजेपी कार्यकर्ता ने छोड़ी पार्टी

बहादुरगढ़। यूजीसी एक्ट 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस कानून के विरोध में भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता और नेत्री मनीषा शर्मा ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मनीषा शर्मा ने यह कदम कानून को संविधान और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए उठाया है। उन्होंने जिला भाजपा अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में स्पष्ट किया कि यह अधिनियम देश की शिक्षा प्रणाली में असमानता को बढ़ावा देगा।

मनीषा शर्मा गांव खरहर की निवासी हैं और भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। वे बूथ अध्यक्ष, छारा मंडल की मंडल सचिव और मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुकी हैं। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि यूजीसी एक्ट 2026 संविधान के अनुच्छेद 14 के मूल सिद्धांतों के विपरीत है, जो समानता का अधिकार सुनिश्चित करता है। उनका कहना है कि यह कानून शिक्षा के समान अवसरों को सीमित करेगा और सामाजिक व आर्थिक आधार पर भेदभाव को बढ़ा सकता है।

भाजपा नेत्री ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है और इसमें किसी भी तरह की असमानता देश के भविष्य के लिए घातक साबित हो सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका यह फैसला किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि संविधान और छात्रों के हित में लिया गया है। मनीषा शर्मा का मानना है कि शिक्षा नीति ऐसी होनी चाहिए, जो हर वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करे।

इस इस्तीफे के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे यूजीसी एक्ट के खिलाफ बढ़ते असंतोष का संकेत बताया है, जबकि भाजपा संगठन की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यूजीसी एक्ट 2026 को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस और तेज हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में एसआईआर के बाद वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, 20.66 लाख नाम कम

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण के दौरान राज्य की मतदाता संख्या में 20.66 लाख की कमी सामने आई है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सूची से नाम हटने के प्रमुख कारण मृत मतदाता, स्थायी रूप...

रायकोट में छप्पड़ में गिरी कार, आप के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

अशवनी पाहवा /हेमराज बब्बरसमर न्यूज | जगराओंरायकोट के पास गांव बसियां में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे हुए सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है।...

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.