Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेरी–कलानौर मार्ग पर हवाई फायरिंग, शीतला माता जा रहे परिवार से लूट

बेरी (झज्जर)। शहर चौकी क्षेत्र में सोमवार आधी रात बेरी–कलानौर मार्ग पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश युवकों ने हवाई फायरिंग कर गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर जा रहे एक परिवार को दहशत में डालते हुए नकदी और आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक पवन गांव सुरपूरा निवासी उमेद, उसकी पत्नी रितु, मां संतोष और बहन रेणू को लेकर गुरुग्राम जा रहा था। जैसे ही उनकी कार जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास बेरी–कलानौर मार्ग पर पहुंची, काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार दो नकाबपोश युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे वाहन अड़ा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उतरकर हवाई फायरिंग की और सभी को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने चालक का मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद, उमेद का मोबाइल, उसकी मां संतोष से एक हजार रुपये नकद और सोने की बालियां, पत्नी रितु का मोबाइल फोन और दोनों कानों की आर्टिफिशियल बालियां, जबकि बहन रेणू से सोने की बालियां लूट लीं। वारदात के बाद आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर बेरी की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही टैक्सी चालक ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर बेरी एसीपी अनिल कुमार, थाना प्रभारी विकास और साइबर सेल की टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस ने टैक्सी चालक की शिकायत के आधार पर अज्ञात स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में एसआईआर के बाद वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, 20.66 लाख नाम कम

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण के दौरान राज्य की मतदाता संख्या में 20.66 लाख की कमी सामने आई है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सूची से नाम हटने के प्रमुख कारण मृत मतदाता, स्थायी रूप...

रायकोट में छप्पड़ में गिरी कार, आप के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

अशवनी पाहवा /हेमराज बब्बरसमर न्यूज | जगराओंरायकोट के पास गांव बसियां में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे हुए सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है।...

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.