Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाकाल मंदिर वीआईपी दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

नई दिल्ली। उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए उसे खारिज कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कहा कि किसी मंदिर में किस तरह का दर्शन होगा और किसे गर्भगृह में प्रवेश मिलेगा, यह तय करना अदालत का काम नहीं है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में न्यायपालिका के हस्तक्षेप की एक सीमा होती है, जिसे पार नहीं किया जा सकता।

यह मामला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया, जिसमें जस्टिस एन. महादेवन और जस्टिस जॉयमाला बागची भी शामिल थे। याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी ने याचिका के माध्यम से महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया था। इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इसी याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दलील दी कि मंदिर के गर्भगृह में चुनिंदा लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाती है, जबकि आम श्रद्धालुओं को दूर से ही दर्शन करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी वीआईपी को प्रशासनिक आदेश के तहत गर्भगृह में जाने की अनुमति है, तो आम नागरिकों को भी वही अधिकार मिलना चाहिए। यह व्यवस्था भेदभावपूर्ण है और समान नियम सभी पर लागू होने चाहिए।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि यदि अदालतें यह तय करने लगें कि मंदिर में कौन प्रवेश करेगा और कौन नहीं, तो न्यायपालिका पर अत्यधिक बोझ बढ़ जाएगा। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि आज अनुच्छेद 14 की बात हो रही है, कल अनुच्छेद 19 के तहत अन्य मांगें सामने आ सकती हैं, जो न्यायिक व्यवस्था के दायरे से बाहर हैं। कोर्ट ने साफ किया कि इस तरह के निर्णय संबंधित प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, न कि अदालत के।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में एसआईआर के बाद वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, 20.66 लाख नाम कम

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण के दौरान राज्य की मतदाता संख्या में 20.66 लाख की कमी सामने आई है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सूची से नाम हटने के प्रमुख कारण मृत मतदाता, स्थायी रूप...

रायकोट में छप्पड़ में गिरी कार, आप के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

अशवनी पाहवा /हेमराज बब्बरसमर न्यूज | जगराओंरायकोट के पास गांव बसियां में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे हुए सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है।...

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.