Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर यात्रा में हादसा, जींद में किसान की मौत

जींद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जींद जिले में निकाली जा रही किसान ट्रैक्टर यात्रा उस समय मातम में बदल गई, जब एक दर्दनाक हादसे में 68 वर्षीय किसान की जान चली गई। गांव रामराय निवासी किसान भीरा ट्रैक्टर यात्रा के दौरान असंतुलित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह ट्रैक्टर यात्रा गांव रामराय से गुलकनी गांव स्थित शहीदी स्मारक तक निकाली जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे रामराय बस अड्डे पर बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ एकत्र हुए थे। आसपास के गांवों के साथ-साथ हिसार क्षेत्र से भी किसान इसमें शामिल हुए थे। हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया गया था।

ट्रैक्टर से फिसलकर हुआ हादसा

यात्रा शुरू होते ही रामराय निवासी भीरा एक ट्रैक्टर पर सवार हो गए। जैसे ही काफिला गांव से आगे बढ़ा, उनका पैर फिसल गया और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल भीरा को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक घंटे के उपचार के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

कार्यक्रम बीच में ही रद

हादसे के समय ट्रैक्टर यात्रा गुलकनी गांव पहुंच चुकी थी। किसान की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद किसानों ने सम्मान समारोह सहित सभी कार्यक्रम तत्काल रद कर दिए। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शाम को हुआ अंतिम संस्कार

शाम करीब छह बजे गांव रामराय में किसान भीरा का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। भीरा गांव में खेतीबाड़ी करता था और किसान आंदोलनों व कार्यक्रमों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता रहा।

किसान आंदोलन में था अहम योगदान

भाकियू के प्रवक्ता रामराजी ढुल ने बताया कि भीरा का किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि किसान समुदाय उनके संघर्ष और समर्पण को कभी नहीं भुला पाएगा।

मौत बनकर लौटी वापसी

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार भीरा एक बार ट्रैक्टर यात्रा से घर लौट चुके थे, लेकिन रास्ते में अचानक वापस मुड़ गए। गांव के एक व्यक्ति के पूछने पर उन्होंने कहा था कि ट्रैक्टर पर बच्चे बैठे हैं, इसलिए उनकी देखभाल के लिए जाना जरूरी है। ट्रैक्टर पर चढ़ते समय ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह वापसी उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.