Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा निगम चुनाव: AAP अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी, भाजपा पर हमला

पंचकूला। आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनाव पूरी मजबूती के साथ अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर यह फैसला पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने की।

बैठक के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के लिए एक भरोसेमंद और सशक्त विकल्प बनकर उभरी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हर वर्ग को ठगने और जनविरोधी नीतियां अपनाने के आरोप लगाए।

जिला और वार्ड स्तर पर तैयारियां पूरी

सुशील गुप्ता ने बताया कि नगर निगम चुनावों के लिए जिला प्रभारी और वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

‘भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार सिर्फ स्वार्थ साध रही’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तथाकथित ट्रिपल इंजन सरकार विकास के बजाय सत्ताधारी नेताओं के निजी हितों को साधने का जरिया बन चुकी है। AAP शहरी निकाय चुनावों में भाजपा के भ्रष्टाचार, लूट और जनविरोधी फैसलों को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा, “हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है और यह बदलाव सिर्फ आम आदमी पार्टी ही ला सकती है।”

ठेका कर्मचारियों और युवाओं के मुद्दे पर सरकार घिरी

डॉ. गुप्ता ने ठेका कर्मचारियों को पक्की नौकरी का वादा पूरा न करने पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले सपने दिखाए गए और बाद में ऐसे जटिल नियम लागू कर दिए गए, जिन्हें कर्मचारी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। सरकारी पोर्टल पर डाली गई शर्तों से कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की भर्तियों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के युवा अपनी ही संवैधानिक संस्था के खिलाफ धरने पर बैठने को मजबूर हैं।

‘स्थानीय युवाओं को वंचित करने की साजिश’

सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि हरियाणा के युवाओं को नजरअंदाज कर बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां देने की साजिश रची जा रही है। पिछड़े वर्गों के छात्रों पर 35 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता थोपकर स्थानीय प्रतिभाओं को बाहर किया जा रहा है।

बैठक के बाद डॉ. सुशील गुप्ता HPSC के बाहर चल रहे धरने में शामिल हुए और आम आदमी पार्टी की ओर से समर्थन जताया। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

संगठनात्मक बैठक में अहम फैसले

बैठक में संगठन की जिलावार समीक्षा, आवश्यक दिशा-निर्देश और नगर निगम चुनावों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुरेंद्र अहलावत समेत ओम प्रकाश गुर्जर, डॉ. रजनीश जैन, राजीव मनोचा, आदेश पाल, अश्विनी दुल्हेडा, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र राठी, नरेंद्र शमी, रणदीप राणा और अजय सिंगला उपस्थित रहे। वीरेंद्र नरवाल को पार्टी का कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.