Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिमी विक्षोभ का असर: पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी, ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़ I उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर पंजाब में देखने को मिल रहा है। मंगलवार से राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। मौसम के इस बदले मिजाज से ठंड में तेज इजाफा हुआ है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हुई है, जिसका सीधा असर पंजाब के मैदानी इलाकों में पड़ा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पंजाब में बारिश व तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जनवरी तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हालात को देखते हुए पंजाब के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया गया है। विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में औसतन चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि एसबीएस नगर में 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, पटियाला जिले में सबसे अधिक 29 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। लगातार बारिश और ठंड के कारण आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बरकरार रहेगा, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता और तापमान दोनों पर असर पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.