Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में विनाशकारी विंटर स्टॉर्म: 14 राज्यों में 38 मौतें, जनजीवन ठप

वॉशिंगटन I अमेरिका इस समय भीषण सर्दी और बर्फीले तूफान की चपेट में है। 23 जनवरी से शुरू हुए शक्तिशाली विंटर स्टॉर्म ने देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। अब तक 14 राज्यों में कम से कम 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लाखों लोग ठंड, बर्फबारी और बिजली कटौती से जूझ रहे हैं।

इस तूफान के चलते कई इलाकों में भारी हिमपात, बर्फ जमने (आइसिंग) और शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया। सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया, हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 27 जनवरी तक 5.5 लाख से अधिक घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली नहीं थी।

न्यूयॉर्क सिटी सबसे ज्यादा प्रभावित

न्यूयॉर्क सिटी में ठंड का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिला, जहां 10 लोगों की मौत हुई। 27 जनवरी को यहां तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते आठ वर्षों में सबसे ठंडा दिन रहा। सभी मृतक खुले में पाए गए। मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि कुछ पीड़ितों का पहले शेल्टर सिस्टम से संपर्क रहा था, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। हालात को देखते हुए शहर प्रशासन ने बेघर लोगों की वार्षिक गिनती फरवरी की शुरुआत तक टाल दी है।

19 जनवरी से अब तक करीब 500 बेघर लोगों को सुरक्षित शेल्टर में पहुंचाया गया है, जबकि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम वाले 350 लोगों की हर दो घंटे में निगरानी की जा रही है।

नैशविल में ‘ऐतिहासिक आइस स्टॉर्म’

टेनेसी के नैशविल में हालात और गंभीर बने हुए हैं। 28 जनवरी की सुबह तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। यहां 1.35 लाख से अधिक घर और कारोबार बिजली के बिना हैं। मेयर फ्रेडी ओ’कॉनेल ने इसे “ऐतिहासिक आइस स्टॉर्म” करार दिया है। शहर के सभी शेल्टर पूरी तरह भर चुके हैं और इमरजेंसी टीमें लगातार ओवरटाइम काम कर रही हैं।

ठंड से जुड़ी अलग-अलग वजहों से मौतें

तूफान के दौरान हाइपोथर्मिया, बर्फ हटाते समय दिल का दौरा और फिसलन से हुए हादसों में लोगों की जान गई है। टेक्सास के बोनहम में बर्फ जमी झील में गिरने से तीन बच्चों की मौत हुई, जबकि ऑस्टिन में एक व्यक्ति की मौत हाइपोथर्मिया से हुई। कई अन्य राज्यों से भी ठंड से जुड़ी मौतों की खबरें सामने आई हैं।

स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण

प्रशासन का फोकस फिलहाल बिजली बहाल करने, आपात सेवाओं को मजबूत करने और बेघर व कमजोर लोगों को सुरक्षित रखने पर है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कड़ाके की ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और मुश्किल हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.