Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक अरवा श्रीधर पर यौन शोषण का आरोप, राजनीति में हलचल

नई दिल्ली। जन सेना पार्टी के विधायक अरवा श्रीधर पर एक महिला ने यौन शोषण, धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि विधायक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया और बाद में उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात कराने का दबाव बनाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

आरोपों के घेरे में आए अरवा श्रीधर रेलवे कोडुरु विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। समाचार लिखे जाने तक उन्होंने इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

नौकरी का झांसा देकर शोषण का आरोप

महिला ने वीडियो में बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में विधायक के संपर्क में आई थी। उसका आरोप है कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय तक विधायक ने नौकरी दिलाने के बहाने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जिसके बाद विधायक ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवाया।

पति से तलाक देने का दबाव

महिला का यह भी दावा है कि विधायक ने उस पर अपने पति को तलाक देने का दबाव बनाया। महिला के अनुसार, उसके पति आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं और विधायक ने कथित तौर पर उन्हें भी धमकाया, जिससे वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो गया।

शादी का दबाव और धमकियों का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया, तो विधायक ने अपने पद का हवाला देते हुए उसे धमकाया और कहा कि उसे उसकी शर्तें माननी होंगी।

फिलहाल, मामले को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक शिकायत या एफआईआर की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की मांग तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सुबाथू में जर्जर मकान ढहा, प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Summer express, सोलन I जिला सोलन के सुबाथू क्षेत्र में शनिवार को एक जर्जर मकान अचानक ढह जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन की समय रहते की गई कार्रवाई के चलते इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने मकान...

भाजपा प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी, आईजीएमसी में भर्ती

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल...

सुंदरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप गहरी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, सुंदरनगर I मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के अंतर्गत पुलिस चौकी निहरी क्षेत्र में रोहांडा-ओकल मार्ग पर हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई...

एचपीयू में कार्यकारिणी परिषद बैठक के दौरान हंगामा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की कार्यकारिणी परिषद की बैठक के दौरान शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। विभिन्न छात्र और कर्मचारी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के चलते परिसर में कई घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जानकारी के...

देव केओली नारायण के नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह शुरू, रविवार को होगा विशाल धाम

Summer express, सराज। समुद्र तल से करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सराज क्षेत्र के आराध्य देव केओली नारायण का नव निर्मित भव्य मंदिर अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। करीब छह से सात माह के अथक परिश्रम, जनसहयोग और श्रद्धालुओं की आस्था से निर्मित इस मंदिर की प्रतिष्ठा का दो दिवसीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.