Facebook-f Youtube X-twitter

यूजीसी नियमों पर बवाल, यूपी से दिल्ली तक छात्रों का जोरदार विरोध

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा लागू किए गए नए नियमों को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में छात्रों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए। विरोध का दायरा इतना व्यापक रहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में एससी और ओबीसी वर्ग के छात्र भी सवर्ण छात्रों के साथ सड़कों पर उतर आए और नियमों को विश्वविद्यालय की समरसता के लिए नुकसानदेह बताया।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक विरोध

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सबसे तीखा विरोध उत्तर प्रदेश में देखने को मिला। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में डॉक्टरों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि चिकित्सा सेवा में कभी जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। हजरतगंज में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बदायूं में भाजपा के कुछ स्थानीय पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप इस्तीफा भी दिया।

अनोखे तरीकों से जताया गया विरोध

कौशांबी और मुजफ्फरनगर में कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया। पीलीभीत में सिर मुंडवाकर विरोध किया गया, जबकि देवरिया में प्रदर्शन के बाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया गया। राजस्थान के जोधपुर में एक फरवरी को बंद का आह्वान किया गया है।

हिमाचल और दिल्ली में भी प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में देवभूमि क्षत्रिय संगठन सहित कई संगठनों ने शिमला में प्रदर्शन कर भाजपा कार्यालय घेरने की चेतावनी दी। हमीरपुर में रैली निकालकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि नया नियम समानता के नाम पर विभाजन को बढ़ावा देगा। ओबीसी छात्र संदीप कुमार और एससी छात्रा साक्षी ने आशंका जताई कि इससे छात्रों के बीच अविश्वास और वर्गीकरण बढ़ सकता है।

मायावती ने किया समर्थन

इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने यूजीसी के नए नियमों का समर्थन करते हुए कहा कि समता समिति से जुड़े नियमों का विरोध केवल जातिवादी सोच का परिणाम है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे फैसलों से पहले सभी वर्गों को विश्वास में लेना जरूरी है, ताकि सामाजिक तनाव न बढ़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.