Facebook-f Youtube X-twitter

SYL पर फिर टली बात, अभय चौटाला का सरकारों पर तीखा हमला

चंडीगढ़ |पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर हुई हालिया बैठक पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन हर बार एसवाईएल मुद्दे को केवल टालने का काम किया गया है, समाधान आज तक नहीं निकला।

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि इस मामले में दोनों राज्य सरकारें आपसी सहमति से जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वास्तव में “किसी का हक नहीं मरना चाहिए” की बात करते हैं, तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट के एसवाईएल संबंधी फैसले को तुरंत लागू करना चाहिए। उनका आरोप है कि पंजाब सरकार शीर्ष अदालत के आदेशों को मानने से भी बच रही है।

इनेलो सरकार बनी तो ही मिलेगा SYL का पानी

हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए इनेलो अध्यक्ष ने कहा कि वे स्वतंत्र निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं और केवल ऊपर से मिलने वाले निर्देशों का पालन कर रहे हैं। अभय चौटाला ने दावा किया कि आगामी चुनाव तक एसवाईएल पर कोई ठोस फैसला नहीं होगा और मामला यूं ही लंबित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी केवल तभी मिलेगा, जब प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। जनता को इनेलो पर भरोसा है और सरकार बनते ही हरियाणा का हक दिलाया जाएगा।

प्री-बजट सुझावों को बताया ‘नाटक’

मुख्यमंत्री द्वारा प्री-बजट के लिए जनता से सुझाव लेने के सवाल पर अभय चौटाला ने इसे महज औपचारिकता करार दिया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा पहले भी अपनाई गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर इन सुझावों का बजट में कोई प्रभाव नहीं पड़ता। जिलों में घंटों सुझाव लेने के बावजूद जनता को केवल दिखावा ही किया जा रहा है।

चंडीगढ़ पर हरियाणा का ही अधिकार

चंडीगढ़ और विधानसभा से जुड़े मुद्दे पर अभय चौटाला ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर केवल हरियाणा का अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा चंडीगढ़ को छोड़ने की तैयारी में है? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चंडीगढ़ को लेकर कोई गलत फैसला लिया गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। अभय चौटाला ने कहा कि शाह आयोग का स्पष्ट निर्णय है कि चंडीगढ़ हरियाणा का है और इस अधिकार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.