Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी विभागों पर 170 करोड़ की बिजली बकाया,जेएसवी विभाग अकेले 126 करोड़ का देनदार

Dharamshala, Rahul-:विद्युत बोर्ड कांगड़ा जोन के अंतर्गत आने वाले जिला कांगड़ा और चंबा में सरकारी विभागों पर बिजली बिलों की पेंडेंसी लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार सरकारी विभागों की कुल बिजली बिल पेंडेंसी अब लगभग 170 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2025 तक यह पेंडेंसी 164 करोड़ रुपये थी, जिसमें बीते कुछ महीनों में और इजाफा हुआ है।

सबसे अधिक बकाया राशि जल शक्ति विभाग (जेएसवी) पर दर्ज की गई है। अकेले जेएसवी विभाग पर ही करीब 126 करोड़ रुपये के बिजली बिल लंबित हैं, जबकि अन्य सरकारी विभागों पर लगभग 37.9 करोड़ रुपये की पेंडेंसी है। विद्युत बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभाग आमतौर पर एक से दो माह के अंतराल में लंबित बिलों का भुगतान कर देते हैं, जिससे स्थिति पूरी तरह से गंभीर नहीं बनती, लेकिन बकाया राशि का आंकड़ा लगातार बढ़ना चिंता का विषय है।

विद्युत बोर्ड के अनुसार जेएसवी विभाग की ओर से भी समय-समय पर भुगतान किया जाता है और विभाग ने 31 मार्च तक लंबित भुगतान क्लियर करने का भरोसा दिलाया है। वहीं दूसरी ओर घरेलू उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड सख्ती बरतता है। समय पर बिजली बिल अदा न करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को टीडीसीओ (अस्थायी कनेक्शन कटौती आदेश) जारी किए जाते हैं, जिसके बाद उपभोक्ता मजबूरन बिल जमा कराते हैं। इस स्थिति को लेकर आम उपभोक्ताओं में असंतोष भी देखने को मिलता है।

उधर, जिला चंबा के तीसा और भरमौर उपमंडल में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी से विद्युत बोर्ड कांगड़ा जोन को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। बर्फबारी के चलते करीब 750 ट्रांसफार्मर ठप हो गए थे, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में लगातार काम करते हुए सभी ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है और वर्तमान में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य बताई जा रही है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए विद्युत बोर्ड कांगड़ा जोन के तहत आरडीएसएस योजना के अंतर्गत दो बड़े प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। इस योजना के तहत पुरानी और जर्जर लाइनों को हटाकर नई और आधुनिक लाइनें बिछाई जा रही हैं। जिला कांगड़ा, चंबा और ऊना में इन परियोजनाओं पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत 33 केवी के कुल 13 नए सब-स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें 7 कांगड़ा, 2 चंबा और 4 ऊना जिले में प्रस्तावित हैं। हालांकि काम की गति फिलहाल धीमी है, लेकिन विद्युत बोर्ड का दावा है कि वर्ष 2027 तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...

पलवल के हथीन में 80 सीसीटीवी कैमरों से मजबूत होगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था

Summer express, पलवल। हथीन शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नगर पालिका ने व्यापक सीसीटीवी निगरानी परियोजना शुरू की है। करीब 11.76 लाख रुपये की लागत से शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और प्रवेश मार्गों पर कुल 80 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य अपराधों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.