Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विदेश से हथियार मंगवाने वाले भाऊ गैंग के सदस्यों पर रोहतक पुलिस की कार्रवाई

रोहतक  | रोहतक में विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के आदेश पर बड़ी वारदात की साजिश नाकाम कर दी गई है। पुलिस ने करनाल के बिंदर गुर्जर गिरोह से भारी मात्रा में हथियार मंगवाने वाले दो युवकों को जलेबी चौक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहबाद निवासी रमन और पानीपत निवासी रवींद्र के रूप में हुई। उनके कब्जे से 13 रिवॉल्वर और दो देशी पिस्तौल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिले में सक्रिय गिरोह बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरोह ने दूसरे गिरोह से भारी हथियार मंगवाए थे, लेकिन सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादियान को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने नाका लगाकर कार्रवाई की। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे बिना नंबर की बाइक पर हथियार लेकर आ रहे थे। तलाशी में 12 पिस्तौल (.30 और .23 बोर), 2 देशी पिस्तौल (315 बोर) और 34 कारतूस बरामद किए गए।

एसपी ने चेतावनी दी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर सोशल मीडिया के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं से संपर्क करते हैं और लालच दिखाकर उन्हें गिरोह में शामिल कर आपराधिक गतिविधियों में धकेलते हैं। युवाओं से अपील की गई है कि ऐसे गिरोहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिले में अवैध हथियार लगातार आ रहे हैं और जनवरी माह में अब तक 34 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने अवैध हथियारों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.