Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक घंटे से लंबी मीटिंग पर 1,000 रुपये जुर्माना, बेंगलुरु के कैफे का नियम वायरल

नई दिल्ली। बेंगलुरु के एक कैफे का अनोखा नियम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कैफे में लगाए गए एक नोटिस के मुताबिक, यदि कोई ग्राहक एक घंटे से अधिक समय तक मीटिंग करता है तो उससे प्रति घंटे 1,000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यह नोटिस सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

इस नियम की जानकारी बेंगलुरु निवासी शोभित बकलीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैफे के नोटिस की तस्वीर साझा कर दी। पोस्ट वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे कैफे मालिकों का सही कदम बताया, जबकि कुछ ने इसे ग्राहकों पर अनावश्यक दबाव करार दिया।

नोटिस में साफ लिखा है कि कैफे में लंबी मीटिंग्स की अनुमति नहीं है। अगर कोई समूह एक घंटे से ज्यादा समय तक मीटिंग करता है, तो उससे अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। कैफे प्रबंधन का मानना है कि घंटों तक चलने वाली बैठकों के कारण व्यस्त समय में टेबल खाली नहीं हो पातीं, जिससे कारोबार प्रभावित होता है।

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि बेंगलुरु में कैफे को ऑफिस की तरह इस्तेमाल करने का चलन बढ़ गया है। लोग एक कप कॉफी ऑर्डर कर घंटों मीटिंग करते रहते हैं, जिससे अन्य ग्राहकों को जगह नहीं मिल पाती। इसी समस्या से निपटने के लिए कैफे ने यह नियम लागू किया है।

वायरल नोटिस ने जहां एक ओर कामकाजी संस्कृति पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ओर छोटे व्यवसायों की चुनौतियों को भी उजागर किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अन्य कैफे भी इस तरह के नियम अपनाते हैं या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.