Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खटारा बसों और अधूरी कर्मशालाओं के सहारे चल रहा हिमाचल परिवहन निगम, मजदूर संघ ने खोला मोर्चा

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंडी में आयोजित राज्य सम्मेलन में संघ के सदस्यों ने निगम प्रबंधन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए कि निगम खटारा बसों और अधूरी कर्मशालाओं के सहारे अपने संचालन को जारी रख रहा है। सम्मेलन में मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा और द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में चल रही कर्मशालाओं की हालत बेहद खराब है। कर्मशालाओं में न तो आवश्यक कलपुर्जे उपलब्ध हैं और न ही टूलकिट जैसे उपकरण, बावजूद इसके निगम के कर्मचारी दिन-रात सेवा दे रहे हैं। खटारा बसें, जिनमें से कई 16 लाख किमी का सफर पूरी कर चुकी हैं, अब तक यात्रियों को सेवा प्रदान कर रही हैं, जबकि उनकी तकनीकी स्थिति इतनी खराब है कि 10 किलोमीटर की दूरी तय करना भी चुनौतीपूर्ण है।

प्यार सिंह ठाकुर ने कहा कि नई बसों की मुरम्मत के लिए भी आवश्यक पुर्जे और उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री और परिवहन विभाग की तरफ ध्यान देने की मांग की। ठाकुर ने चेताया कि यदि सरकार ने निगम के कर्मियों और यात्रियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो मजदूर संघ सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होगा।उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सरकार द्वारा पीस मील वर्कर के रूप में रखे गए कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। “यदि उप मुख्यमंत्री इस ओर गंभीरता दिखाएंगे तो कर्मचारी यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सेवाएं दे पाएंगे,” ठाकुर ने जोड़ा।

सम्मेलन में मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी भाजपा के युवा नेता आश्रय शर्मा, मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और अन्य भाजपा नेता तथा मजदूर संघ के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। उन्होंने मजदूर संघ की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि परिवहन निगम की समस्याओं को नजरअंदाज करना यात्रियों और कर्मचारियों दोनों के हित में नहीं है।

सम्मेलन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि निगम के कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और यदि सरकार ने जल्द ही कर्मशालाओं के उपकरण, बसों की मरम्मत और नियमित कर्मचारियों की स्थिति को लेकर कदम नहीं उठाए, तो प्रदेश में परिवहन मजदूर संघ बड़े आंदोलन की तैयारी कर सकता है।हिमाचल परिवहन मजदूर संघ का यह मोर्चा स्पष्ट संदेश देता है कि कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के बिना निगम का संचालन जोखिमपूर्ण और अस्थिर बना रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.