Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस में बढ़ता अंतर्कलह, विपक्ष ने CM सुक्खू को घेरा

Shimla — हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आंतरिक कलह की शिकार है और अब सुक्खू को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस में असंतोष गहराया: विपक्ष

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार लंबे समय से असंतोष से जूझ रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले डेढ़ साल में नौ विधायक पार्टी से दूर हुए और एक युवा मंत्री ने इस्तीफा दिया। अब वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार के इस्तीफे की चर्चा ने सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

“नेतृत्व पर सीधा हमला”

विपक्ष का कहना है कि यह केवल मतभेद नहीं, बल्कि नेतृत्व के खिलाफ संगठित असहमति है। ठाकुर बोले, “अब मुख्यमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है।”

“पार्टी के भीतर से उठे सवाल”

ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पारदर्शी नहीं रही और अब पार्टी के अंदर से ही सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यह स्थिति सरकार के लिए गंभीर संकट का संकेत है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की...

साइबर ठगी के मामले में यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान तक जुड़े तार आने का दावा

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। ठगी की रकम खातों...

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...

करनाल में नाबालिग की शादी कराने पर पति समेत तीन के खिलाफ केस, किशोरी चार माह की गर्भवती

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में नाबालिग लड़की की शादी कराने के मामले में रामनगर थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि किशोरी की शादी 27 मार्च 2026 को हुई थी, उस समय उसकी उम्र महज 16 साल 4 माह 21 दिन थी,...

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की हालत जर्जर : स्लैब से गिर रहा कंक्रीट, दो साल से बंद है एक लेन

Summer express, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की खराब हालत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2017 में उद्घाटन के समय वाहन चालकों को सुगम सफर की उम्मीद देने वाला यह फ्लाईओवर कुछ ही वर्षों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.