Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी: जमीन विवाद में 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, पत्नी और बेटे गिरफ्तार

सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 52 वर्षीय भीखम राम की मौत के मामले में उसकी पत्नी शकुंतला देवी और बेटे प्रवीण को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना धर्मपुर उपमंडल के गांव भेड़ी-एक में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भूमि विवाद को लेकर परिवार के भीतर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान भीखम राम को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वीरवार रात भीखम राम के घर से झगड़े की आवाजें सुनाई दी थीं। अगले दिन सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने जब मामले की गहन जांच की, तो जमीन विवाद के चलते मारपीट की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पत्नी और बेटे ने मिलकर भीखम राम के साथ मारपीट की थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

918 दिनों का सब्र टूटा: शिमला में दृष्टिहीनों का उग्र प्रदर्शन, सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले 918 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दृष्टिहीन युवाओं का गुस्सा मंगलवार को खुलकर सामने आया। सचिवालय के बाहर एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए शर्ट उतारकर रोष प्रकट किया। इस दौरान पुलिस के...

कोटकपूरा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदकोट | पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में नशा तस्करी में शामिल आरोपियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत पुलिस और सिविल प्रशासन की संयुक्त टीम ने जीवन सिंह नगर में एक अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार,...

पीएम मोदी के काशी दौरे से पहले वाराणसी में तैयारियां तेज, 6500 करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर संभव

Summer Express, वाराणसी  | वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित 28 अप्रैल के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे और विभिन्न परियोजनाओं तथा सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ...

चेस्टर हिल विवाद: राजनीति गरमाई, भाजपा  ने की निष्पक्ष जांच की मांग 

Summer express/शिमला: बहुचर्चित चेस्टर हिल प्रकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने मामले में सामने आए तथ्यों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में बड़े पैमाने पर जमीन खरीद से जुड़े...

बिलासपुर में टीबी के खिलाफ बड़ा अभियान, 263 गांवों में होगी व्यापक जांच

बिलासपुर,सुभाष-:जिला बिलासपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को तेज गति से लागू किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि इस पहल के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समय पर जांच सुनिश्चित की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.