Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मन शुद्ध हो तो हर कार्य सफल: विज

अंबाला। संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने समाज को समानता, एकजुटता और गर्व के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का अमर संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना भक्ति युग में था। यदि मन शुद्ध हो, तो जीवन में किसी भी उपलब्धि को पाना कठिन नहीं रहता।

अनिल विज ने कहा कि संत रविदास ने समाज को यह सीख दी कि व्यक्ति चाहे कोई भी कार्य करे, उसे पूरे सम्मान और आत्मगौरव के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों से समानता और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया, जिसकी आज देश को सबसे अधिक आवश्यकता है। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी राष्ट्र प्रगति करता है।

इस अवसर पर अनिल विज ने गांव घसीटपुर स्थित गुरु रविदास मंदिर तथा 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला परिसर स्थित मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने मंदिरों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने अनिल विज का पगड़ी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

12 क्रॉस रोड स्थित जाटव पंचायत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला कमेटी की मांग पर अनिल विज ने अपनी स्वैच्छिक निधि से धर्मशाला के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में नगर परिषद उप-प्रधान ललता प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

Summer express, लुधियाना   | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में लुधियाना की 26 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका लुधियाना के अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित नई बस्ती की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, वह जॉर्जियन कॉलेज, बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में टहलने गई...
Summer Express - आप को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

आप को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

Summer express, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए उसके तीन राज्यसभा सांसद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इनमें राघव चड्ढा प्रमुख नाम हैं। इस घटनाक्रम को पार्टी नेतृत्व, खासकर अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राघव चड्ढा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.