Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महेंद्रगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

महेंद्रगढ़ | उपमंडल कनीना के गांव झाड़ली में करीब दस साल से चली आ रही पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनखराबे का रूप ले लिया। आपसी विवाद के दौरान दो सगे भाइयों ने एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय अनिल उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है, जो गांव झाड़ली का ही निवासी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल उर्फ बिल्लू का गांव के ही राजकुमार और विनोद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और आरोप है कि दोनों भाइयों ने मिलकर अनिल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि, पीजीआई रोहतक पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में भी तनाव का माहौल बन गया। परिजनों का कहना है कि मृतक और आरोपियों के बीच पिछले लगभग दस वर्षों से रंजिश चली आ रही थी। करीब पांच महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद से आपसी तनाव बना हुआ था। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते बीती रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर कनीना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.