Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र के बजट से हिमाचल को 13,949 करोड़ की राशि,भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप

Hamirpur, Arvind-:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट प्रदेश और देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि इस बजट से देश को आगामी समय में विकसित भारत के रूप में स्थापित किया जाएगा और हिमाचल प्रदेश को भी नई योजनाओं और परियोजनाओं से लाभ मिलेगा।

हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राणा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके सलाहकार प्रदेश की स्थिति को केंद्र के समक्ष सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट को ठीक से नहीं समझा और इसके परिणामस्वरूप हिमाचल को मिलने वाली निधियों और योजनाओं का पूरा लाभ प्रदेश तक नहीं पहुंच पाया।राजस्व अनुदान घाटे और सरकारी खर्च के मुद्दे पर राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त रिटायर्ड अधिकारी केवल जनता के पैसों से वेतन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री हिमाचल के हितों की रक्षा केंद्र के समक्ष ठीक से नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए दिए गए पैसों का इस्तेमाल केवल वेतन और अन्य प्रशासनिक खर्चों में किया जा रहा है।

राणा ने कहा कि केंद्र सरकार के हेल्थ टूरिज़म और पर्यटन विकास के प्रावधानों से प्रदेश को लंबे समय में लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल का पर्यावरण स्वास्थ्य और पर्यटन के लिए अनुकूल है, और नई माउंटेन ट्रेल परियोजना के माध्यम से प्रदेश में देश और विदेश के पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे होटल और क्षेत्रीय व्यवसायों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

रेल नेटवर्क विस्तार पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में लगातार रेल नेटवर्क को बढ़ाने का काम कर रही है और बजट में इसके लिए पर्याप्त प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजनाएं हिमाचल की आर्थिक और पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के साथ हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री अजय रिंटू, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत वनियाल भी उपस्थित थे। राणा ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बजट की सकारात्मक पहलुओं को समझें और सरकार द्वारा पेश की जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.