Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक तेजपाल तंवर की अगुवाई में भोंडसी  गांव में एसटीपी निर्माण शुरू

सोहना |  सोहना क्षेत्र के भोंडसी गांव में सीता राम मंदिर की भूमि पर 6 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एसटीपी के निर्माण से मारुति कुंज क्षेत्र की 32 कॉलोनियों को वर्षों से चली आ रही गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या से निजात मिलेगी। इन कॉलोनियों में करीब एक लाख से अधिक प्रवासी आबादी निवास करती है, जो लंबे समय से सीवरेज समस्या से परेशान थी।

इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शिलान्यास विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि एसटीपी के निर्माण से मारुति कुंज की सभी 32 कॉलोनियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि मारुति कुंज और भोंडसी गांव नगर निगम के 19 वार्ड के अंतर्गत आते हैं और यहां आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मारुति कुंज का स्वरूप लगातार विकसित हो रहा है और भोंडसी गांव में भी विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने पंचायत काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पंचायत के पास करोड़ों रुपये थे, लेकिन समय रहते विकास कार्य न होने के कारण वह राशि अन्य पंचायतों और निगम के खातों में चली गई।

विधायक ने स्वीकार किया कि एसटीपी निर्माण को लेकर भोंडसी गांव के कुछ लोग असहमति जता सकते हैं, लेकिन यह परियोजना पूरी तरह जनहित में है और क्षेत्र के सभी लोगों की सुविधा के लिए जरूरी है। विकास के मामले में किसी भी कॉलोनी को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।

नगर निगम मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।

वार्ड पार्षद अमित भड़ाना ने बताया कि लगभग सात एकड़ भूमि पर यह परियोजना विकसित की जाएगी। इस भूमि पर एसटीपी के साथ-साथ भविष्य में डिस्पेंसरी, मंदिर और अन्य जनहित सुविधाओं की स्थापना भी की जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.