Facebook-f Youtube X-twitter

जींद में कांग्रेस नेता को रंगदारी कॉल, पांच करोड़ नहीं तो जान से मारने की धमकी

जींद। हरियाणा के जींद जिले में कांग्रेस के जिला महासचिव और शराब कारोबारी नवीन सांगवान को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए न केवल रकम की मांग की, बल्कि रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे नवीन सांगवान अपने कार्यालय में मौजूद थे, तभी उनके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को भिवानी जिले के गांव गौरीपुर निवासी नवीन बॉक्सर बताया और कहा कि वह पांच करोड़ रुपये की रंगदारी चाहता है। कॉलर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि तय समय पर रकम का इंतजाम नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

नवीन सांगवान ने कॉलर से कहा कि उनके पास शराब ठेकों की किस्त भरने तक के लिए पर्याप्त धन नहीं है, लेकिन इस पर बदमाश और आक्रामक हो गया। उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कॉल किसी विदेशी नंबर से आने की बात सामने आई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही नवीन सांगवान ने अन्य कांग्रेसी नेताओं को जानकारी दी, जिसके बाद सभी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नवीन बॉक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एहतियातन नवीन सांगवान को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी नवीन बॉक्सर के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि वह विदेश में बैठकर गैंग के लिए काम करता है और इससे पहले भी सोनीपत, करनाल सहित कई जिलों में उसका नाम रंगदारी मामलों में सामने आ चुका है।

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी तरह सतर्क है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.