Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में सुरक्षा व्यवस्था होगी और सख्त, दो साइबर समेत छह नए थाने खुलेंगे

गुरुग्राम। बढ़ती आबादी और अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित सी-लेवल कमेटी की बैठक में जिले में दो नए साइबर थानों सहित कुल छह नए पुलिस थाने खोलने का निर्णय लिया गया।

पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि पूर्व और पश्चिम जोन में एक-एक अतिरिक्त साइबर थाना स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-93, सेक्टर-46, ग्वाल पहाड़ी और हेलीमंडी क्षेत्र में भी नए पुलिस थाने खोलने के प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन थानों के शुरू होने से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जांच प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।

इस बैठक में जिले के सभी जोन के डीसीपी, एसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े कार्यों को गति देना रहा।

बैठक के दौरान पुलिस लाइन में रहने वाले बुजुर्गों के लिए एक विशेष विश्राम गृह तैयार किए जाने की जानकारी भी दी गई। इस विश्राम गृह में कोटा स्टोन की फर्श, टीन शेड, स्टोर रूम और बेहतर वेंटिलेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के लिए लोहे की जाली और पाइप लगाए गए हैं, जबकि परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए अशोक के पौधे भी रोपे गए हैं। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि अगले दस दिनों के भीतर शेष कार्य पूरा कर इसे बुजुर्गों के लिए समर्पित कर दिया जाए।

इसके अलावा स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी कराया गया है। परेड ग्राउंड के पास महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए शौचालयों का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, अगले एक माह में अन्य चिन्हित क्षेत्रों में भी नए शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि वे और अधिक दक्षता से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.