Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल पुलिस को और मजबूत बनाएगी सरकार, 1253 नवनियुक्त कांस्टेबलों को सीएम सुक्खू ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Kangra, 4 Feburary-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के पुलिस कॉलेज डरोह में आयोजित ‘रोजगार संकल्प मेले’ के दौरान 1253 नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती के पेपर लीक हुए थे, जिसके चलते युवाओं के भारी दबाव में भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित कराकर पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की है।उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार आगामी दो महीनों के भीतर 800 और पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नवनियुक्त कांस्टेबल केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा, जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस देश की सबसे आधुनिक, तेज और भरोसेमंद पुलिस बलों में शामिल है। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवा ईआरएसएस-112 में औसत प्रतिक्रिया समय के मामले में हिमाचल पुलिस देश में पहले स्थान पर है, जबकि सीसीटीएनएस में पहाड़ी राज्यों में प्रदेश लगातार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। आईटीएसएसओ प्रणाली में भी हिमाचल पुलिस देश में पांचवें स्थान पर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस वर्दी की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कांस्टेबलों की यूनिफॉर्म ग्रांट बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों को 10 वर्ष की सेवा के बाद हॉनरेरी हेड कांस्टेबल और 15 वर्ष के बाद हॉनरेरी सहायक उप निरीक्षक बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2149 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक हैं। नशे के खिलाफ जन-जागरूकता के लिए प्रदेश भर में एंटी-चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान चिट्टा माफिया में संलिप्त 12 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.