Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RDG पर राजनीति छोड़ें, 2027 के आत्मनिर्भर हिमाचल का विजन बताएं सीएम सुक्खू: सुधीर शर्मा

RDG पर राजनीति छोड़ें, 2027 के आत्मनिर्भर हिमाचल का विजन बताएं सीएम सुक्खू: सुधीर शर्मा

शिमला, संजू-:आरडीजी (रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट) को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयानों पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि RDG बंद होने का रोना रोने के बजाय मुख्यमंत्री को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध बनाने का उनका रोडमैप क्या है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार आत्मनिर्भर हिमाचल की बात करते रहे हैं, लेकिन अब जब RDG बंद हो रही है तो सरकार के पास कोई ठोस विजन नजर नहीं आ रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार को पहले से पता था कि RDG अस्थायी व्यवस्था है, तो फिर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए गए।भाजपा विधायक ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों में यह स्पष्ट था कि RDG एक तय अवधि के बाद समाप्त हो जाएगी, इसलिए मुख्यमंत्री को इसके लिए भाजपा या केंद्र सरकार को दोषी ठहराना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित करने के बजाय मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की नीति और योजना क्या है।

पंचायत चुनाव को लेकर भी सुधीर शर्मा ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी में याचिकाकर्ता और प्रतिवादी दोनों ही प्रदेश सरकार के अधिकारी हैं, जिससे स्थिति और भी संदेहास्पद हो जाती है। क्या सरकार अपने ही खिलाफ मुकदमा लड़ रही है, इस पर मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को राजनीति से ऊपर उठकर जनता के सामने सच्चाई रखनी चाहिए और यह बताना चाहिए कि वे हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में वास्तव में क्या कदम उठा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.