Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आरडीजी और पंचायत चुनावों को लेकर सुक्खू सरकार पर भाजपा का तीखा हमला, लोकतंत्र से खिलवाड़ का आरोप

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनावों को टालने को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया जा रहा है और सरकार सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले के बावजूद सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर पंचायत चुनावों को टालने की कोशिश लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस सरकार गांवों के लोगों को उनके वोट के अधिकार से वंचित क्यों रखना चाहती है। चुनावों में कथित वोट चोरी के आरोप लगाने वाली कांग्रेस खुद प्रदेश में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री द्वारा आरडीजी (रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट) को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को भी भ्रामक करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर आर्थिक बदहाली का ठीकरा फोड़कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए हजारों करोड़ रुपये की सहायता मिली, लेकिन उन पैसों का उपयोग विकास कार्यों में नहीं किया गया। कई बड़े प्रोजेक्ट्स में विभागों पर दबाव डालकर केवल यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट हासिल किए गए और फंड को ट्रेजरी से बैंकों में ट्रांसफर कर दिया गया।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों की नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी और पार्टी नेतृत्व को खुश रखने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार केंद्र से मिले फंड के उपयोग पर श्वेत पत्र जारी करे और पंचायत चुनाव तुरंत कराए।

संदीपनी भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

“कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। पंचायत चुनाव टालकर गांव के गरीबों से उनका वोट का अधिकार छीना जा रहा है और केंद्र के पैसे का दुरुपयोग किया गया है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.