Facebook-f Youtube X-twitter

डीएलएड सत्र 2025-27: 697 रिक्त सीटों के लिए दूसरी चरण की काउंसलिंग शुरू, न्यूनतम 27 अंक वालों को भी मिलेगा मौका

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के निजी शिक्षण संस्थानों में संचालित डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) सत्र 2025-27 की शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह काउंसलिंग बुधवार से आरंभ हो चुकी है, जिसका उद्देश्य प्रथम चरण के बाद खाली रह गई सीटों को योग्यता के आधार पर भरना है।

बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले चरण की काउंसलिंग के बाद कुल 697 सीटें अब भी खाली हैं। इनमें 321 अनुदानित (सब्सिडाइज्ड) और 376 गैर-अनुदानित (नॉन-सब्सिडाइज्ड) सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों का आवंटन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।काउंसलिंग का पहला राउंड 4 फरवरी से 7 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान पहले दिन 44 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके बाद क्रमशः 41 से 43 अंक, 38 से 40 अंक और 35 से 37 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में भाग लेने का अवसर मिलेगा।यदि पहले राउंड के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो बोर्ड द्वारा 10 फरवरी से 12 फरवरी तक दूसरा राउंड आयोजित किया जाएगा। इस चरण में न्यूनतम 27 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी सीट के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। 

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सीटों का आवंटन केवल एक बार किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को संस्थान का चयन बेहद सोच-समझकर करने की सलाह दी गई है।इसके साथ ही यह भी साफ किया गया है कि यदि किसी भी दिन सभी सीटें भर जाती हैं, तो उसी दिन काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रदेश सरकार के समक्ष बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने का मुद्दा उठाया गया था। सरकार के निर्देशों के बाद ही दूसरी चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.