Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उर्वरक को एमडी ड्रग्स बताकर केस, फोरेंसिक रिपोर्ट से खुला सच

इंदौर। मध्य प्रदेश में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां उर्वरक को ‘एमडी ड्रग्स’ बताकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने न केवल दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, बल्कि एक सिपाही को भी इस कथित ड्रग्स तस्करी में शामिल बताते हुए आरोपी बना दिया।

जानकारी के अनुसार तेजाजी नगर थाना पुलिस ने 26 फरवरी 2025 को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से एमडी ड्रग्स बरामद करने का दावा किया था। शुरुआती जांच में एक सब-इंस्पेक्टर ने केवल अनुभव के आधार पर, सूंघकर जब्त पदार्थ को एमडी ड्रग्स बताया। इसी आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया।

मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब फोरेंसिक जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि कथित एमडी ड्रग्स वास्तव में पोटेशियम नाइट्रेट (उर्वरक) है। हैदराबाद स्थित सीएफएसएल लैब ने भी अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि जब्त पदार्थ ड्रग्स नहीं, बल्कि उर्वरक है।

सच्चाई उजागर होने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। गलती छिपाने और मामले को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा निरस्त करने की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) ने पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मामला समाप्त कर दिया गया।

इस पूरे प्रकरण ने पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रारंभिक जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां बिना वैज्ञानिक पुष्टि के आरोप लगाकर लोगों को जेल भेज दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.