Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनरेगा बदलावों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, गुटबाजी फिर आई सामने

चंडीगढ़ I कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत वीरवार को लघु सचिवालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा में किए गए हालिया बदलावों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के नाम से सीईओ को ज्ञापन सौंपा और इन बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा खेमे से जुड़े नेताओं और उनके करीबी कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में हुड्डा गुट के प्रमुख नेता शामिल नहीं हुए, जिससे संगठनात्मक एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री करन दलाल भूपेंद्र हुड्डा के समधी हैं, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और हथीन से विधायक इसराईल को भी हुड्डा खेमे का करीबी माना जाता है। इसके बावजूद इन नेताओं की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

कांग्रेस में गुटबाजी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जब पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की सद्भाव यात्रा पलवल पहुंची थी, तब कई नेताओं ने इसे व्यक्तिगत यात्रा बताकर दूरी बना ली थी, जिससे वह कार्यक्रम प्रभावहीन साबित हुआ था। बाद में हुड्डा गुट से जुड़े नेताओं करन दलाल और उदयभान ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए कहा था कि जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं।

हालिया प्रदर्शन ने एक बार फिर कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को उजागर कर दिया है, जो आगामी राजनीतिक रणनीतियों के लिए चुनौती बनती नजर आ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

18 सितंबर को हमीरपुर में 1.31 लाख बच्चों और युवाओं को मिलेगी कृमिनाशक दवा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 18 सितंबर को जिला हमीरपुर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 वर्ष तक की आयु के करीब 1 लाख 31 हजार बच्चों, किशोरों और नवयुवाओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान के...

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.