Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोहारू रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, गुजरात निवासी होने का दावा

लोहारू । लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों और स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को केरल की एक हिंदू युवती के साथ पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद फैयाज के रूप में हुई है, जो खुद को गुजरात का निवासी बता रहा है। वहीं युवती ने युवक को अपना परिचित मानने से साफ इनकार कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक और युवती की हालत संदिग्ध लग रही थी। लोगों को आशंका है कि युवक ने युवती को कुछ खिलाया-पिलाया हो सकता है। इसी बीच जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपने दोनों मोबाइल फोन पूरी तरह रिसेट कर दिए, जिससे लोगों का शक और गहरा हो गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक रैपीडो चालक बताया जा रहा है, जो युवती को करीब 500 किलोमीटर दूर लेकर आया। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कोई स्पष्ट संबंध सामने नहीं आया, जिससे मामला और गंभीर नजर आ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। शिकायत देने वालों में प्रदीप कुमार, अक्षय शास्त्री, नवीन और ओमवीर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

लोहारू जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों, एसएचओ और डीएसपी को दे दी गई है। युवक के मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवक से पूछताछ जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.