Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर मर्डर केस पर सियासी घमासान, सुखबीर बादल ने AAP सरकार को घेरा

चंडीगढ़ | जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि सत्ताधारी पार्टी के नेता भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता लक्की ओबराए की सरेआम हत्या, सरकार की नाकामी और पुलिस व्यवस्था की कमजोरी का बड़ा प्रमाण है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2026 में अब तक पंजाब में करीब 25 हत्याएं हो चुकी हैं, जबकि महीने के पहले सप्ताह में ही 9 हत्याओं के मामले सामने आए। बादल ने कहा कि अपराध की घटनाएं अब किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि कोर्ट परिसर, बाजार, शादी समारोह और धार्मिक स्थलों के आसपास तक अपराधी बेखौफ वारदातें कर रहे हैं।

सुखबीर बादल ने सरकार द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को भी केवल दिखावा बताया और कहा कि जमीनी स्तर पर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात शासन नहीं बल्कि अराजकता को दर्शाते हैं और सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.