Facebook-f Youtube X-twitter

हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

हांसी  | हांसी के सेक्टर-6 स्थित प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक (65) की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दिनदिहाड़े सुभाष मलिक को उनके कार्यालय में गोली मारकर और सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से वार करके मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना का मुख्य उद्देश्य मृतक से सोने की चेन, अंगूठी और कड़ा छीनना था।

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरमीत, जो रोहतक के भैणी महाराजपुर का निवासी है, ने अपने तीन अन्य साथियों—पवन, महेंद्र और संजू (मध्य प्रदेश निवासी)—के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी। योजना के अनुसार, आरोपियों ने सुभाष मलिक से सोने के गहने छीनने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर उन्होंने डीलर की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

गुरमीत को पकड़ने के दौरान पुलिस की टीम के सामने उसने शेखपुरा फ्लाईओवर से कूदने का प्रयास किया, जिससे उसकी एक टांग में फ्रैक्चर हो गया। वर्तमान में वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने बताया कि गुरमीत ठीक होने के बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे और पंचायती राज विभाग के जेई अमन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मृतक सुभाष मलिक सेवानिवृत्त पंचायत अधिकारी थे और उनके तीन बेटे सरकारी नौकरी में हैं। घटना के समय उनकी पत्नी कार्यालय पहुंची और वहां उनका शव लहुलुहान हालत में पाया गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि मृतक के सिर और चेहरे पर करीब 12 गंभीर घाव थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.