Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुझे कोई आपत्ति नहीं, सीएम सुक्खू जहां बोले वहां चलने के लिए हूं तैयार – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर-:पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राजस्व अनुदान घाटे पर केंद्र के समक्ष हिमाचल का पक्ष रखने के लिए सीएम सुक्खू को  नसीहत देते हुए साथ चलने की हामी भर दी है । मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम सुक्खू जहां भी बोले मैं उनके साथ चलने के लिए तैयार हूं। मुझे उनके साथ कहीं भी जाने में कोई आपत्ति नहीं है।

दी नसीहत, कहा – लगातार केंद्र को कोसना ठीक नहीं

सीएम सुक्खू को नसीहत देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हे भी केंद्र के सामने अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखना चाहिए। प्रदेश सरकार का हर बार केंद्र को कोसना सही नहीं है। साथ ही अब सीएम सुक्खू को आम बजट और आरडीजी पर भाजपा सांसदों को घेरने की बजाय, प्रदेश को आर्थिक संकट से कैसे उतारा जाए इस ओर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर के बरठीं में जनसभा को संबोधित करते हुए जहां भाजपा सांसदों का घेराव किया, वहीं जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व अनुदान घाटे पर केंद्र के सामने हिमाचल का पक्ष रखने के भी बात की ।

आरजीडी ग्रांट को लेकर कांग्रेस का मात्र शोर

आरडीजी ग्रांट पर सुक्खू सरकार द्वारा लगातार केंद्र के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इस ग्रांट को लेकर केवल शोर ही कर रही है। जबकि केंद्र सरकार ने पूर्व में ही इस ग्रांट को बंद करने के संकेत दे दिए थे। केंद्र के इस बजट में बहुत कुछ ऐसा भी है जिससे पर्वतीय राज्यों को अनेकों लाभ पहुंच रहे हैं, जिसमें हिमाचल भी शामिल है। स्टेट शेयर टैक्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका ताजा उदाहरण है।

बता दें कि आज पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर वीबी जी राम जी पर जिला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करने मंडी पहुंचे थे। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.