Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रॉन्ग नंबर डायल कर रहे भाजपा विधायक,सीएम के समक्ष रखें विधायक निधि की मांग – डिप्टी CM

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में दो दिवसीय विधायक प्राथमिकता बैठक का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को दोपहर से पहले बैठक के पहले चरण में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के विधायकों ने भाग लिया। इस दौरान सत्तापक्ष के साथ-साथ भाजपा के विधायक भी बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायकों की मौजूदगी का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाएगा।

CM ने किया BJP विधायकों का स्वागत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है कि भाजपा विधायक भी विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। बैठक के दौरान विधायकों द्वारा उठाई गई सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना गया। मुख्यमंत्री ने पीजीआई से जुड़े चार करोड़ रुपये के लंबित भुगतान को तुरंत जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां संभव हुआ, वहां मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया।

वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा विधायकों द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक “रॉन्ग नंबर डायल” कर रहे हैं।विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि से जुड़े मामलों के लिए राज्यपाल नहीं बल्कि मुख्यमंत्री से संपर्क किया जाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि विधायक प्राथमिकता बैठक का उद्देश्य ही यही है कि सभी विधायक अपनी समस्याएं सीधे सरकार के सामने रखें।सरकार का कहना है कि बैठक के अगले चरणों में भी विधायकों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.