Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले की अनाज मंडी में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा के 60 वर्षीय पिता जयपाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार जयपाल अनाज मंडी में दुकान नंबर 38 के मालिक थे और लंबे समय से आढ़त का कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को वे अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। उनके आसपास दो-तीन खाली कुर्सियां रखी थीं, जबकि कुछ दूरी पर अन्य आढ़ती ताश खेल रहे थे।

इसी दौरान जयपाल ने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सिर से सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही मंडी में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद दुकानदार व आढ़ती मौके पर दौड़ पड़े। जयपाल खून से लथपथ हालत में कुर्सी से नीचे गिरे पड़े थे और पास ही पिस्टल पड़ी हुई थी।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जयपाल को पीजीआई ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक जयपाल के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा राहुल बल्हारा करीब दो साल पहले आईपीएस सेवा में चयनित हुए थे और वर्तमान में दमनदीप में तैनात हैं। इस घटना से अनाज मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.