Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में ‘भारत सरकार’ लिखी बुलेरो से आए युवकों ने चालक को पीटा, केस दर्ज

यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के पास एक वाहन चालक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि चालक पर हमला करने वाले युवक “भारत सरकार” लिखी बुलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे।

पुलिस ने संदिग्ध बुलेरो को कब्जे में ले लिया है और आरोपितों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं वाहन पर सरकारी नाम लिखकर किसी तरह की धोखाधड़ी तो नहीं की जा रही थी।

रोहतक जिले के गांव भाली आनंदपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है। 31 जनवरी को वह अपनी गाड़ी लोडिंग के लिए जगाधरी आया था। सामान लोड करवाने के बाद जब वह वापस रोहतक जा रहा था, तो महाराणा प्रताप चौक पर उसने वाहन रोका।

इसी दौरान बुलेरो में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और आते ही गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद उन्होंने चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोपितों ने मारपीट के दौरान चालक से एक हजार रुपये भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि संबंधित बुलेरो गाड़ी जगाधरी अनाज मंडी में खड़ी है। पुलिस जब वहां पहुंची तो वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार, बुलेरो के शीशे पर “नेशनल रेलवे गवर्नमेंट ऑफ इंडिया” लिखा हुआ था, जबकि बोनट पर “भारत सरकार” और पीछे “गवर्नमेंट ऑफ इंडिया” लिखा मिला। गाड़ी में कई गत्ते के डिब्बे भी लोड थे। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.