राहुल गांधी के बयान पर रीजीजू का पलटवार, कांग्रेस पर हमला

नई दिल्ली |  केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केवल सुर्खियां बटोरने से राजनीतिक जमीन मजबूत नहीं होती। उन्होंने साफ कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस के पुराने शासनकाल में लौटने के मूड में नहीं है और कांग्रेस पर भरोसा लगातार कमजोर हुआ है।

शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे किरेन रीजीजू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर करने की बात कहना सिर्फ बयानबाजी है। रीजीजू ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस देश को मजबूती देने में विफल रही, यही कारण है कि जनता अब उसे दोबारा मौका देने के लिए तैयार नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज देश तकनीकी और आर्थिक प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे जनता स्पष्ट रूप से देख रही है।

रीजीजू बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने बिहार विधानसभा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू किए जा रहे प्रयासों को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा बदलाव है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के कामकाज में डिजिटल प्लेटफॉर्म लागू होने से विधायकों को तकनीक की ताकत का लाभ मिलेगा और उनकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। रीजीजू ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से विधायी प्रक्रिया तेज होगी, जनता से जुड़े मुद्दों पर फैसले अधिक प्रभावी ढंग से लिए जा सकेंगे और नीति निर्माण में डेटा आधारित सोच को बढ़ावा मिलेगा।

अंत में केंद्रीय मंत्री ने बिहार विधानसभा के सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह पहल भविष्य में राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.