Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना: प्रवासी यात्रियों की मदद करना बस कंडक्टर को पड़ा महंगा, बस स्टैंड पर प्राइवेट बस कर्मियों से हुई मारपीट

लुधियाना | लुधियाना बस स्टैंड पर फाजिल्का से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस के कंडक्टर को प्रवासी यात्रियों की मदद करना भारी पड़ गया। दरअसल, कुछ यात्री बरेली जाने के लिए मजबूरी में इस बस में सवार हो गए थे। कंडक्टर ने मानवता दिखाते हुए उन्हें लुधियाना तक लाने और आगे की बस पकड़वाने का भरोसा दिया। लुधियाना पहुंचकर जब कंडक्टर ने उन्हें दूसरी बस या ट्रेन लेने की सलाह दी तो वहीं मौजूद प्राइवेट बस चालकों ने उसे घेर लिया।

बताया जा रहा है कि कंडक्टर द्वारा यात्रियों को निजी बस में चढ़ाने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। कंडक्टर ने जब मासूम यात्रियों को गलत बस में बैठाने से मना किया, तो 4-5 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाकर वह किसी तरह बस स्टैंड परिसर में भागा और शोर मचाकर अन्य कर्मचारियों को बुलाया।

इस घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई, लेकिन देर रात होने के चलते न तो मेडिकल रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई हुई और न ही शिकायत पर कोई संज्ञान लिया गया। इस लापरवाही के विरोध में कंडक्टर और बस स्टाफ ने बस स्टैंड परिसर में करीब 45 मिनट तक काम बंद कर दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। घटना ने बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.