Facebook-f Youtube X-twitter

जालंधर: 22 जून को कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, सब-स्टेशन में रखरखाव कार्य कारण

जालंधर | फोकल प्वाइंट क्षेत्र में 22 जून को बिजली विभाग द्वारा रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान फोकल प्वाइंट 1 और 2 सब-स्टेशन से जुड़े कई फीडर बंद रहेंगे, जिससे आसपास के इलाके भी प्रभावित होंगे।

बिजली विभाग के अनुसार जिन फीडरों की सप्लाई रोकी जाएगी, उनमें शंकर, गुरु नानक, टावर, बुलंदपुर रोड, ड्रेन, राजा गार्डन, विवेकानंद, राम विहार, सत्यम, बाबा मंदिर, सनफ्लैग, गदईपुर 1 व 2, सलेमपुर, फाजिलपुर, डीआईसी 1 व 2, बीएसएनएल, बाबा मोहन दास नगर, बाबा विश्वकर्मा, वाटर सप्लाई, न्यू लक्ष्मी, उद्योग नगर, कनाल नंबर 1, कालिया कॉलोनी, रंधावा मसांदा, रायपुर रोड, बेदी, केसी, कोल्ड स्टोर, न्यूकॉन और मोहके शामिल हैं।

इस शटडाउन के चलते फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज, स्वर्ण पार्क, राजा गार्डन, उद्योग नगर, बुलंदपुर रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, कालिया कॉलोनी और रंधावा मसांदा समेत कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.