Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरजकुंड हादसा: दुष्यंत चौटाला ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

फरीदाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में शनिवार को हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर पहचान बना चुके सूरजकुंड मेले में इस तरह की घटना से न केवल मेले की साख को ठेस पहुंची है, बल्कि हरियाणा की छवि को भी देश और विदेश में नुकसान हुआ है। दुष्यंत चौटाला ने हादसे के कारणों की गहन जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस पूरे मामले के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला देश-दुनिया के उत्कृष्ट शिल्पकारों और कलाकारों को एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराता है। मेले में 50 से अधिक देशों के 700 से ज्यादा शिल्पकार भाग ले रहे हैं और देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा में चूक गंभीर चिंता का विषय है।

वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में शहीद हुए पुलिसकर्मी जगदीश प्रसाद के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पलवल जिले के थाना चांदहट में तैनात थे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मृतक पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, ताकि परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज की स्थिति की भी समीक्षा की। अस्पताल में भर्ती आठ घायलों में से चार को छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार का इलाज जारी है। सभी घायलों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन विभाग ने सूरजकुंड मेले को कमाई का जरिया बना लिया है और एडवेंचर गतिविधियों के नाम पर असुरक्षित झूलों को अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे झूलों की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित होता है, जिससे हथकरघा कारीगरों और शिल्पकारों के कार्यों की अनदेखी होती है। उन्होंने इसे मेले की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए मांग की कि सूरजकुंड मेले में झूलों की अनुमति देने वाली नीति को तुरंत बंद किया जाए।

वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने हादसे में शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को एक्सग्रेसिया के तहत नौकरी और उचित आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ने कर्तव्यनिष्ठा और साहस के साथ अपनी ड्यूटी निभाई है, इसलिए राज्य सरकार को कैबिनेट से मंजूरी लेकर उनके परिवार को पर्याप्त सहायता देनी चाहिए। साथ ही हादसे में घायल सभी लोगों को बेहतर इलाज और आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.