Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ठेका कर्मचारियों के मुद्दे पर सरकार फंसी, 12 फरवरी हड़ताल

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को लागू करना हरियाणा सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, जिसमें राज्य में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट के फैसले को लागू कराने के दबाव में कर्मचारी संगठनों ने 12 फरवरी को राज्यव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया है।

कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि सरकार हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने और अवमानना से बचने के उद्देश्य से ठेका कर्मचारियों का हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर पंजीकरण करा रही है, जबकि नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर 2025 तक दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके ठेका कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश हरियाणा सरकार को दिया था। हाईकोर्ट ने 41 सिविल रिट याचिकाओं का एक साथ निपटारा करते हुए यह अहम फैसला सुनाया। आदेश में कहा गया कि वर्ष 1993, 1996, 2003 और 2011 में लागू की गई नियमितीकरण नीतियों के तहत पात्र होने के बावजूद जो कर्मचारी किसी कारणवश नियमित नहीं हो सके, उन्हें भी नियमित किया जाए।

इसके अलावा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन ठेका कर्मचारियों की सेवा 31 दिसंबर 2025 तक दस वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें भी नियमित किया जाए, चाहे वे पूर्व की नीतियों के दायरे में आते हों या नहीं। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए कि यदि पद स्वीकृत नहीं हैं तो सरकार नए पद स्वीकृत करे और पात्र कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही, नियमित होने वाले कर्मचारियों को उस वर्ष से पूरा वेतन छह प्रतिशत ब्याज सहित दिया जाए, जिस वर्ष से वे नियमित होने के पात्र थे।

हाईकोर्ट ने इस आदेश को लागू करने के लिए हरियाणा सरकार को आठ सप्ताह का समय दिया है, जिसकी अवधि फरवरी के अंत में समाप्त हो रही है। इससे पहले सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने 19 जनवरी को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर सरकार से कोर्ट के आदेश को लागू करने की मांग की थी।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के फैसले को पूरी तरह लागू करने के बजाय सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कार्यरत करीब 1.20 लाख कर्मचारियों में से पांच साल की सेवा पूरी कर चुके ठेका कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु तक जॉब सिक्योरिटी देने की प्रक्रिया में जुटी है। सरकार ने पहले 31 जनवरी तक संबंधित कर्मचारियों को पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए थे, जिसे अब बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया है।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस प्रक्रिया से यह संकेत मिलता है कि सरकार नियमितीकरण के बजाय वैकल्पिक रास्ता अपनाकर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना से बचना चाहती है।

सुभाष लांबा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास केवल दो ही विकल्प हैं—या तो फैसले को पूरी तरह लागू किया जाए या फिर इसके खिलाफ अपील दायर की जाए। उनका आरोप है कि सरकार दोनों विकल्पों के बीच जॉब सिक्योरिटी का रास्ता अपनाकर नियमितीकरण से बचने की कोशिश कर रही है।

वहीं, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने हाईकोर्ट के फैसले को अक्षरशः लागू कराने के लिए 12 फरवरी को हड़ताल का निर्णय लिया है। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव कृष्ण कुमार नैन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी नहीं, बल्कि कोर्ट के आदेश के अनुसार पूर्ण नियमितीकरण की मांग पर अडिग हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.