Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सालभर से चल रही थी बिजली चोरी,फ्लाइंग स्क्वॉड की कार्रवाई में भाजपा से जुड़ा पदाधिकारी पकड़ा गया

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाले बलद्वाड़ा क्षेत्र में बिजली बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में सामने आया है कि यह बिजली चोरी पिछले करीब एक वर्ष से लगातार की जा रही थी। पकड़ा गया व्यक्ति सुंदरनगर भाजपा संगठनात्मक जिले में एक पदाधिकारी बताया जा रहा है, जिससे न केवल बिजली बोर्ड बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

बिजली बोर्ड द्वारा की गई जांच में बिजली चोरी के पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति पर 99,977 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बोर्ड के अनुसार जुर्माने की राशि आरोपी ने डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करवा दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने नियमों के तहत संबंधित बिजली कनेक्शन को अस्थायी रूप से काट दिया था, जिसे बाद में 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क जमा करवाने पर बहाल किया गया।बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता राजीव शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार की गई है और मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और आने वाले समय में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली चोरी के मामलों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगेगा.

मीटर रीडिंग से सामने आया मामला

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा हर माह घर-घर जाकर मीटर रीडिंग ली जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान यदि किसी मीटर की रीडिंग लंबे समय तक समान रहती है, अत्यधिक कम खपत दर्ज होती है या मीटर बंद पाया जाता है, तो उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत यह मामला बोर्ड के संज्ञान में आया। फरवरी 2024 से संबंधित मीटर की खपत असामान्य रूप से कम पाई गई थी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने पाया कि मुख्य सर्विस लाइन की पीवीसी वायर को पंचर कर मीटर को बाइपास किया गया था। अवैध कनेक्शन के जरिए सीधे बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिससे मीटर में खपत दर्ज नहीं हो रही थी और बिल भी नहीं बन रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने बिजली चोरी से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

भाजपा संगठन में बढ़ी चिंता

मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारी का नाम सामने आने के बाद संगठन में भी हड़कंप मच गया है। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर भाजपा संगठनात्मक जिले के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि आरोपी संगठन में जिला स्तर के एक महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत है। इस घटना ने संगठन के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है।इस संबंध में सुंदरनगर भाजपा संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष हीरा लाल ने कहा कि पूरे मामले को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा और चर्चा के बाद ही संगठन स्तर पर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन और कानून का पालन सर्वोपरि है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.